Posts

Showing posts from November, 2018

रूस ने हमला करके यूक्रेन जहाज़ों पर किया क़ब्ज़ा, तनाव बढ़ा

रूस ने क्रीमियाई प्रायद्वीप के पास यूक्रेन के तीन नौसैनिक जहाज़ों पर हमला करके उन्हें अपने क़ब्ज़े में ले लिया है. इस घटना से रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और बढ़ गया है. दोनों देश इन हालात के लिए एक- दूसरे को ज़िम्मेदार बता रहे हैं. यह विवाद तब उठा जब रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन के जहाज़ आज़ोव सागर में ग़ैरक़ानूनी ढंग से उसकी जल सीमा में घुस आए हैं. इसके बाद रूस ने कर्च में तंग जलमार्ग पर एक पुल के नीचे टैंकर तैनात करके आज़ोव सागर की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया. अज़ोव सागर ज़मीन से घिरा हुआ है और काला सागर से कर्च के तंग रास्ते से होकर ही इसमें प्रवेश किया जा सकता है. आज़ोव सागर की जलीय सीमाएं रूस और यूक्रेन में बंटी हुई हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने देश की नेशनल सिक्यॉरिटी एंड डिफ़ेंस काउंसिल की मीटिंग में रूस के कार्रवाई को 'सनक' भरा क़दम क़रार दिया. यूक्रेन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रूस के विशेष बलों ने बंदूक़ों से लैस दो नावों और नौकाओं को खींचने वाले एक जहाज़ का पीछा किया और फिर उन्हें अपने क़ब्ज़े में ले लिया. बयान में ...

रिलीज से पहले ही छा गए शाहरुख खान, ट्रेलर ने बनाया रिकॉर्ड

आनंद एल राय के निर्देशन में शाहरुख खान की फिल्म "जीरो" का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म रिलीज होने से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ने बनाने लगी है. शाहरुख के 53वें जन्मदिन पर मुंबई में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था. अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म का ट्रेलर लोगों को इतना पसंद आया कि इसने सर्वाधिक व्यूज का ही रिकॉर्ड ही बना डाला. जीरो के ट्रेलर को अब तक 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं. आनंद एल राय ने खुद इसकी जानकारी दी. रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में जीरो ने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, रेस 3 और बाहुबली 2 जैसी फिल्मों के ट्रेलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रिकॉर्ड नीचे पढ़ सकते हैं. आनंद ने लिखा, "आपने इतने सारे जीरो , ट्रेलर के पीछे लगा दिए कि यकीन ही नहीं होता. शु क्रिया इतना प्यार दिखाने के लिए." 26 सितंबर को रिलीज हुई आमिर खान और अमिताभ बच्चन की "ठग्स ऑफ हिंदोस्तान" के ट्रेलर को यूट्यूब पर अब तक 82 मिलियन यानी 8 करोड़ 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं. जीरो के ट्रेलर ने बनाए दो बड़े रिकॉर्ड जीरो के ट्रेलर का ये रिकॉर्ड सिर्फ यूट्यू...